जंगल में पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार
1 min read
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले में गो-तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के जयकर खर्द जंगल में पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो शातिर तस्कर घायल हो गए। जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में थाना लालगंज, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान वाराणसी जंसा सत्तनपुर रईसी निवासी आकाश गुप्ता (22), निवासी और मनीष यादव उर्फ मंगरू यादव (23) निवासी गंज ख्वाजाजंसो की मढई अली नगर चंदौली के पैरों में गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति सामान्य है।
पुलिस ने मौके से 12 गोवंश, एक पिकअप वाहन, दो अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो जीवित कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना लालगंज में गौ हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आकाश गुप्ता और मनीष यादव पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें गौ-हत्या, पशु क्रूरता, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह, निरीक्षक एसओजी राजीव कुमार सिंह और उप-निरीक्षक सर्विलांस मानवेन्द्र सिंह शामिल थे।
