Latest News

The News Complete in Website

पति की हैवानियत, प्राइवेट पार्ट को पहले सिगरेट से जलाया फिर डाला रसायन

1 min read

पुलिस ने नहीं सुनी पीड़िता की बात
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसके पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। महिला का आरोप है कि पति ने अनैतिक संबंध बनाने के साथ ही उसके नाजुक अंगों को सिगरेट से जलाया और विरोध करने पर मायके भेज दिया। इतना ही नहीं करीब दो माह पहले पति ने पहले मायके से उसका अपहरण किया। फिर उसके नाजुक अंग पर ज्वलनशील रसायन डाल कर कार से फेंक कर भाग गया। पीड़िता का कहना है कि इस हैवानियत की शिकायत पुलिस से की गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस लिए विवश होकर उसे अदालत की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को असंद्रा थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला ने एसीजेएम कोर्ट संख्या दो में अर्जी देकर बताया कि उसका विवाह लखनऊ जिले के गोसाईगंज क्षेत्र के निवासी नीरज कुमार के साथ हुआ था। विवाह से पहले से ही पति के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे।
विवाह के बाद पति उसके साथ जबरन अनैतिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह उसके नाजुक अंगों को सिगरेट से जला देता था। विवाद बढ़ने पर फरवरी में पति ने उसे मायके छोड़ दिया। बताया कि छह मार्च 2025 को वह रामसनेहीघाट से हैदरगढ़ दवा लेने जा रही थी, तभी असंद्रा थाना क्षेत्र में सूरजपुर फार्म के पास पति ने कार से पहुंचकर कर उसका अपहरण कर लिया। कार में पीटने के बाद उसने कोई तरल ज्वलनशील रसायन भी उसके नाजुक अंग में डाल दिया। बेहोश हो जाने पर वह उसे कार से बाहर फेंक कर फरार हो गया। पीड़िता के भाई ने थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। असंद्रा के थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के साथ आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *