Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: हिस्ट्रीशीटर हरिकेश यादव को पुलिस ने दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद

1 min read

आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाने की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर हरिकेश यादव को कामहेनपुर अंडरपास के समीप से तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उ0नि0 जावेद अख्तर, उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान भँवरनाथ पुलिस बूथ के पास से वांछित अभियुक्त हरिकेश यादव पुत्र स्व0 रामनगीना यादव निवासी देवपार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ को एक अदद देशी तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय कम्हेनपुर अण्डरपास के सर्विस रोड पर ही घेर कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी व बरादमगी के आधार पर थाना कंधरापुर पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर हरिकेश यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 37 मुकदमे दर्ज है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *