आजमगढ़ : संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की हुई मौत
1 min read
पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव के तिवारी का पूरा में गुरुवार की रात को बबिता नामक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर दिये जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मृतका के भाई सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर पति अमर कुमार पुत्र रामफल, देवर कमल कुमार पुत्र रामफल और सास इंद्रावती के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है और शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
