Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: माँ पर अभद्र टिप्पणी करने पर उतारा मौत के घाट, अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना पुलिस ने अरिप्त पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में एक सनसनीखेज हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त रितेश राजभर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद किया गया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई, जिसके बाद अभियुक्त को सेमा देउरा मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया।

27 मई 2025 की शाम को ग्राम भतडी चक्र भतडी निवासी सुदर्शन राजभर ने थाने में तहरीर दी थी कि उनका बेटा अमित, जितेंद्र राजभर और सुदर्शन राजभर के साथ भरपुरवा गांव में बातचीत कर रहा था। तभी रितेश राजभर ने धारदार चापड़ से हमला कर दिया, जिसमें अमित की गर्दन पर गहरी चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। सुदर्शन और जितेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हुए। इस तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस पूछताछ में रितेश ने बताया कि अमित, सुदर्शन और जितेंद्र उसकी माँ पर अभद्र टिप्पणियाँ करते थे और शराब पीकर गाली-गलौज करते थे। इससे आहत होकर उसने बदला लेने की ठानी और 27 मई की रात को चापड़ से हमला कर दिया। हमले के दौरान जितेंद्र ने डंडे से बचाव किया, जिससे रितेश के सिर में चोट लगी और वह मौके से भाग गया।

29 मई 2025 को सुबह 3:58 बजे वरिष्ठ उपनिरीक्षक हृदयानंद पाठक और उपनिरीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रितेश राजभर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट को भी जोड़ा है। गिरफ्तारी में स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस के 12 सदस्यों की टीम शामिल थी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *