Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए तथा कोई भी कुर्बानी खुले में न हो-जिलाधिकारी

1 min read

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार-द्वितीय की अध्यक्षता में व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी गंगा दशहरा, बकरीद एवं निकट भविष्य में पड़ने वाले त्यौहारों को सकुशल शांतिपूर्ण, भाईचारे, प्रेम, एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी उप जिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी पुलिस, सभी थानाध्यक्ष,सभी खंड विकास अधिकारी, सभी विभागीय अधिकारी एवं जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र से आए हुए पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा की सभी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पीस कमेटी की बैठक सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि ईद उल अजहा (बकरीद) दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए धर्मगुरु, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रान्त नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुबार्नी न दी जाए तथा कोई भी कुबार्नी खुले में न हो। जिलाधिकारी ने समस्त धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहे, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलता है तो तत्काल उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कुबार्नी के उपरांत अपशिष्ट/अवशेष पदार्थों को खुले में न डाला जाए। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट पदार्थों को निर्धारित गहराई तक गड्ढा खोदकर डिस्पोजल करें। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि नमाज के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर झुके विद्युत पोल एवं जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें तथा त्यौहार के समय विद्युत आपूर्ति निर्वाध संचालित रहे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहे। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर एवं मस्जिदों के पास प्रत्येक दशा में साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाये जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों को आवश्यक धाराओं में समय रहते पाबंद करना सुनिश्चित करें। त्यौहार में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है तथा परंपरागत रूप से निश्चित स्थलों पर कुबार्नी दी जाती है। उन्होंने कहा इस दौरान संबंधित अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिद, नमाज स्थलों के आसपास विशेष सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें, जलापूर्ति की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कुबार्नी के पश्चात अवशेष को उचित स्थान पर पर्याप्त संख्या में गहरा गड्डा खुदवाकर उसमें ब्लीचिंग, नमक तथा चूना डालकर उचित तरीके से ढकवा कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुबार्नी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुबार्नी नहीं की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सवेंदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गंभीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, समस्त एसडीएम/सीओ, एसीएमओ , डीपीआरओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *