Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ पुलिस ने 16 माह में बरामद किए 1775 मोबाइल फोन, मई 2025 में 114 फोन स्वामियों को सौंपे

1 min read

आजमगढ़। जनपद के पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मई 2025 में पुलिस ने 114 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 28 लाख रुपये) बरामद किए, जिन्हें रविवार, 08 जून 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके स्वामियों को सौंपा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरवरी 2024 से शुरू इस अभियान के तहत अब तक कुल 1775 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 करोड़ 28 लाख रुपये) बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। इसमें वर्ष 2025 में 550 फोन शामिल हैं। गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर सीसीटीएनएस प्रभारी, आजमगढ़ द्वारा इन फोनों की बरामदगी की गई।

फरवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक पुलिस ने 1661 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये) बरामद किए थे, और मई 2025 में 114 और फोन बरामद कर इस अभियान को और मजबूती दी। आजमगढ़ पुलिस का यह प्रयास नागरिकों के लिए राहत का सबब बन रहा है, और खोए हुए फोनों को उनके मालिकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *