Latest News

The News Complete in Website

पुल की रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिरी स्कॉर्पियो, एक का शव बरामद, गोताखोर खोजबीन में जुटे

1 min read

बलिया। बक्सर भरौली गंगा नदी पुल के रेलिंग तोड़ कर एक स्कार्पियो गाड़ी गंगा नदी में गिर गई जिसमें बिहार चार लोगों के डूबने की सूचना है। इसके बाद बक्सर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात भरौली के तरफ से बक्सर के तरफ जा रहे थे कि वीर कुंवर सिंह सेतु के बीचो बीच स्कार्पियो बाएं तरफ गंगा नदी में रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में गिर गई।

स्कार्पियो गाड़ी का एक चक्का पुल के ऊपर ही था। मौके पर पुलिस पहुंच कर गोताखोरों की मदद से निकालने का प्रयास किया। वीर कुंवर सिंह सेतु पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो बाहर निकल गई। बता दें कि एक शव को बरामद किया जा चुका है और गोताखोर बाकी शवों को तलाश करने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार कुल चार लोग सवार थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *