Latest News

The News Complete in Website

खाद्यान्न घोटाला: EOW ने बीडीओ को किया गिरफ्तार

1 min read

पुलिस को बताए पते पर नहीं कर रहा था निवास; ऐसे पकड़ाया

बलिया। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी टीम ने वर्ष 2002 से वर्ष 2005 के मध्य ब्लॉक बांसडीह में नियुक्त बीडीओ दयाराम विश्वकर्मा निवासी शहाबगंज चंदौली हाल पत्ता कर्मजीतपुर सुंदरपुर थाना चितईपुर वाराणसी को गिरफ्तार किया है।

ईओ डब्ल्यू वाराणसी के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त व बांसडीह ब्लॉक में तत्कालीन बीडीओ के पद पर रहा दयाराम विश्वकर्मा की संलिप्तता थाना बांसडीह पर पंजीकृत मुकदमा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अंतर्गत पाई गई थी।

बताया कि आरोपी ने संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 2002 से 2005 के दौरान बांसडीह ब्लॉक के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से मिट्टी कार्य, नाली निर्माण, खडंजा, पटरी मरम्मत, सम्पर्क मार्ग, सीसी और पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाना था, लेकिन कार्य पूरा नहीं कराया था।

साथ ही मजदूरों को खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया था और मस्टर रोल पर गलत निशानी अंगूठा लगाया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अन्य सहअभियुक्तों से मिलीभगत करके धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के आधार पर शासकीय धन/ खाद्यान्न लगभग 27 लाख रुपया का गबन का अपराध करते हुए खाद्यान्न का वितरण मजदूरों को नहीं किया गया है।

बताया कि ईओडब्लू टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त 2022 में डीडीओ के पद से सुल्तानपुर से रिटायर्ड हुआ है। अभियुक्त सेवानिवृत के बाद पुलिस को बताए गए पत्ते पर निवास नहीं कर रहा था। अभियुक्त खाद्यान्न घोटाले के दो अभियोगों में शामिल रहा है। इस अभियोग में वांछित चल रहा था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *