Latest News

The News Complete in Website

RCB क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप: लड़की बोली- दिया शादी का झांसा; पांच साल से था रिलेशनशिप

1 min read

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की ही रहने वाली एक युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईपीएल की टीम रॉयल चॅलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाड़ी यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक उत्पीड़न

युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने और विरोध करने पर हिंसा करने का आरोप लगाया है। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

अपने परिवार के सामने बहू बनाकर किया पेश

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह पांच वर्ष से एक क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थी। क्रिकेटर ने उन्हें शादी का झांसा देकर अपने परिवार के सामने बहू के तौर पर पेश किया। इसके बाद उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि क्रिकेटर अन्य लड़कियों के साथ भी संबंधों में था।

पहले की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई

आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तब उनके साथ शारीरिक हिंसा और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। इसके बाद 14 जून 2025 को उन्होंने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बताया कि वह आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर हैं। यहां तक कि पीड़िता ने पुलिस को क्रिकेटर से व्हाट्सएप, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और फोटो के साक्ष्य भी दिए हैं। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि शिकायत आरसीबी के खिलाड़ी यश दयाल के खिलाफ दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *