आजमगढ़: स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि, ध्रुव सिंह बोले- उन्होंने कभी राजनीति में समझौता नहीं किया
1 min read
आजमगढ़ : जननायक स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर जहानागंज विकासखंड के रामपुर गांव में स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
ध्रुव सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह ने राजनीति में कभी समझौता नहीं किया और उनके सिद्धांत आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने भी ‘युवा तुर्क’ के नाम से प्रसिद्ध चंद्रशेखर जी को याद करते हुए कहा कि भारत का युवा आज भी उनके कार्यों से प्रेरणा लेता है और उनकी सराहना करता है।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रियंवदा सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह, रमेश कनौजिया, उदय शंकर चौरसिया, प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, अशोक पाण्डेय, बलिराम सिंह, रामनिवास चौहान, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिव प्रकाश चौबे, यशवंत सिंह, विकास सिंह, झबलू सिंह, राम शब्द विश्वकर्मा, रामसागर सरोज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश राय ने किया।
