Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : प्रीति यादव U17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

1 min read

प्रीति का चयन आजमगढ़ के लिए गौरव का क्षण : राजेंद्र प्रसाद यादव

आजमगढ़ : जनपद की बेटी प्रीति यादव ने इतिहास रचते हुए U17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक एथेंस (ग्रीस) में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रीति 40 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए मैदान में उतरेंगी।

प्रीति यादव, जो ढकवा गांव, पोस्ट-मुबारकपुर, आजमगढ़ की निवासी हैं और मुन्ना यादव की पुत्री हैं, ने अपनी प्रारंभिक कुश्ती प्रशिक्षण नीबी अखाड़े से प्राप्त किया। वर्तमान में वे वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में शिक्षा और प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है कि 7 जुलाई 2025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित U17 भारतीय कुश्ती महिला टीम के चयन ट्रायल में प्रीति ने 40 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, “प्रीति का चयन आजमगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। हमें विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी आजमगढ़ का परचम लहराएगी।” इस मौके पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, आनंद देव उपाध्याय, शंभू नाथ यादव, जय प्रकाश यादव, लालचंद यादव, ज्ञान शंकर पहलवान, कोमल पहलवान, राम अवध यादव, राधा मोहन गोयल, भईया लाल, सुरेश यादव, बुझारत यादव, जोगेंद्र यादव, युगांत उपाध्याय, रामवृक्ष यादव, गोविंद यादव, दीपक सिंह और जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रवीण कुमार ने प्रीति को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *