आज़मगढ़: सोने की चैन चोरी के मामले में दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min read
आजमगढ़। जिले के थाना सिधारी पुलिस ने सोनें की चौन चोरी के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। बीते 12 अगस्त को पीड़िता मोनिका सिंह पत्नी धीर बहादुर सिंह निवासी पीवाताल, जनपद मऊ, ने थाना सिधारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो अज्ञात महिलाओं ने उसके गले से सोनें की चौन चोरी कर ली। मुकदमा दर्ज कर विवेचना उ0नि0 विधनेश वर्मा द्वारा शुरू की गई।
गुरुवार को पुलिस ने कमिश्नरी रोड, सिधारी पार्क के पास से मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी महिलाओं में संजू उर्फ राधिका, पत्नी पिन्टू उर्फ संजय उर्फ आर्यन, निवासी मजुरी हाटा, थाना मझगांवा, जनपद गोरखपुर औऱ फूलमती उर्फ केवलमती, पत्नी जुलमी, निवासी मजुरी हाटा, थाना मझगांवा, जनपद गोरखपुर,
दोनों का हाल पता फरसाड़ व सहजौली, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश किया।
