छात्रा ने हॉस्टल में फंदे से लटककर दी जान, बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो रूम पार्टनर को हुई जानकारी
1 min read
वाराणसी। वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवां इलाके में स्थित एक हॉस्टल के दूसरे तल पर बाथरूम के भीतर जेई की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। छात्रा की पहचान खुशी सिंह (18) के रूप में हुई। घटना की जानकारी तब हुई, जब खुशी की रूम पार्टनर बाथरूम जाने के लिए दरवाजा पीटने लगी। रोशनदान से देखने पर घटना की जानकारी हुई।
काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर छात्रा ने हॉस्टल की वार्डन को सूचना दी। वार्डन अंजू सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एसीपी भेलुपुर गौरव कुमार, प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मृतका के पिता जयप्रकाश सिंह परिजन के साथ मौके पर पहुंचने के बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा जाएगा। मृतका की रूम पार्टनर ने पुलिस को पूछताछ में बताया की वह दोनों पूरी रात पढ़ाई की थीं। सुबह 6:30 बजे नाश्ता करने के लिए गई थी। वापस 6:46 पर लौटी। इसके बाद दोनों सो गईं।
दिन में दो बजे के करीब उठी बाथरूम के पास गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। 10 मिनट के अंतराल पर तीन बार दरवाजा पीटने के बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिलने पर हॉस्टल के वार्डन अंजू सिंह को सूचना दी। हॉस्टल के भीतर 35 कमरे में 72 छात्राएं रहती हैं। छात्रा जेई की तैयारी कर रही थी। अभी कुछ दिन पहले जेई की परीक्षा भी दी थी।
