Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : एसडीएम सुनील कुमार धनवंता सहित तीन के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव

1 min read

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र के आधार पर जनहित और शासकीय कार्यहित में विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। यह निर्णय भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के बाद अपरिहार्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आदेश के अनुसार, निम्नलिखित परिवर्तन किए गए हैं: 1. सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी निजामाबाद/जिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 348-निजामाबाद, को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज नियुक्त किया गया है। 2. चन्द्र प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 344-गोपालपुर, को उप जिलाधिकारी निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 348-निजामाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है। 3. संत रंजन, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज/उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बूढ़नपुर/अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम), को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी/आजमगढ़ नियुक्त किया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *