Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में तोड़ी गई डीह की मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष

1 min read

आजमगढ़। नगर पंचायत जहानागंज बाजार क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित डीह काली मूर्ति स्थापित है। बीती रात अज्ञात अराजक तत्वों ने डीह की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे स्थल की सफाई के लिए पहुंचे जगदम्बा सिंह ने मूर्ति की टूटी हुई गर्दन देखी और तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और इस कृत्य की कड़ी निंदा की। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2012 में भी ऐसी ही एक घटना हो चुकी है, जिससे लोगों में गहरी नाराजगी है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को शांत रहने का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों का जल्द पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को नई मूर्ति स्थापित करने का सुझाव दिया और पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। वर्तमान में गांव में स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *