Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो अभियुक्तों की लगी गोली, एक अन्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

1 min read

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर को तड़के 3:05 बजे गोधौरा से बजहां जाने वाले मार्ग पर सीही गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्त, पवन यादव (25) और अभिषेक चौहान (24), पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य अभियुक्त, अंकित यादव (20), को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, और एक बिना नंबर प्लेट की काली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की।

यह मुठभेड़ 20 अक्टूबर 2025 को रात 10:00 बजे हुई विवेक कुमार (17) की गोली मारकर हत्या के मामले से जुड़ी है। हत्या के बाद थाना जहानागंज में मुकदमा संख्या 320/25 दर्ज किया गया था, जिसमें शिवम यादव उर्फ पीयूष सहित छह नामजद और कुछ अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त विशाल सिंह को पहले ही घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया था। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन और पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की धरपकड़ तेज की, जिसके परिणामस्वरूप यह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि मामले की गुणवत्तापूर्ण जांच और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *