Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप में नगर पंचायत लिपिक मनोज कुमार सिंह निलंबित

1 min read

आज़मगढ़। नगर पंचायत महराजगंज के लिपिक मनोज कुमार सिंह को बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ अलग हुई नगर पंचायतों में अवैध रूप से काम करने, जेम पोर्टल पर रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने और जांच में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में पाया गया कि बूढ़नपुर और मार्टिनगंज नगर पंचायतों को महराजगंज से अलग होने के बावजूद मनोज कुमार सिंह ने इन निकायों का अनियमित रूप से कार्य देखा। जांच में तथ्य सामने आया कि बूढ़नपुर की सम्बद्धता 21 नवंबर 2023 को तथा मार्टिनगंज की 17 दिसंबर 2024 को समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद उन्होंने अपनी यूजर आईडी-पासवर्ड से जेम पोर्टल पर निविदाएं अपलोड कीं और रिश्तेदारों-परिचितों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की जांच रिपोर्ट (3 अक्टूबर 2024) में उनकी कार्यप्रणाली को संदेहास्पद बताते हुए प्रथम दृष्टया दोषी ठहराया गया। जिला सूचना विज्ञान केंद्र व मुख्य राजस्व अधिकारी की संयुक्त जांच (12 अगस्त 2025) में पाया गया कि मनोज कुमार सिंह ने वांछित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए, जिससे जांच कार्य प्रभावित हुआ। जिलाधिकारी के 31 जुलाई 2023 के आदेश के बावजूद उन्होंने अतिरिक्त प्रभार वाली निकायों में स्वेच्छा से काम करना जारी रखा।निलंबन अवधि में मनोज कुमार सिंह को महराजगंज नगर पंचायत से संबद्ध रखा गया है तथा उन्हें केवल जीवन-निर्वाह भत्ता (सब्सिस्टेंस अलाउंस) देय होगा। अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत महराजगंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो शीघ्र आरोप-पत्र तैयार कर विभागीय कार्यवाही पूरी करेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *