Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : जिलाधिकारी ने 83 वृद्धजनों सहित 5 केयरटेकर एवं 1 चौकीदार को कम्बल का किया वितरण

1 min read

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बढ़ती ठण्ड को देखते हुए शुक्रवार को ग्राम अम्बरपुर, तहसील निजामाबाद मे स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक वृद्धजनों के पास जाकर उनके हालात, रहन-सहन, खाने-पीने एवं अन्य मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 83 वृद्धजनों एवं 05 केयरटेकर एवं 01 चौकीदार, इस प्रकार कुल 89 कम्बल का वितरण किया। जिलाधिकारी को वृद्धजनों ने अवगत कराया कि वृद्धाश्रम में मिलने वाली सुविधा संतोषजनक हैं, यहां पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी को वृद्धजनों द्वारा अवगत कराया गया कि आश्रम परिसर में लगातार अलाव जलाया जा रहा है तथा ओढ़ने के लिए कंबल की भी व्यवस्था है। वृद्धजनों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि नहाने के लिए लगाया गया गीजर इस समय खराब है। जिस पर जिलाधिकारी ने कल तक हर हाल में गीजर को सही कराकर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या है तो हमें अवगत कराये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि नए गीजर की आवश्यकता है तो इसका प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम परिसर में बढ़ती ठण्ड को देखते हुए अलाव जलाने, पीने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था, स्नान के लिए गीजर एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परिक्षण/ईलाज कराने आदि के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि ठंड से निपटने के लिए शासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक तहसील में अलाव एवं कंबल के लिए आवश्यक धनराशि पूर्व में ही जारी कर दी गई है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी निजामाबाद, तहसीलदार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *