Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : मिशन शक्ति एवं साइबर टीम ने स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

1 min read


आजमगढ़। जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति एवं साइबर टीम के नेतृत्व में सोमवार को थाना सरायमीर क्षेत्र स्थित महर्षि पतंजलि पब्लिक स्कूल, पवई लाडपुर में बालक-बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति थाना सरायमीर एवं साइबर टीम थाना सरायमीर द्वारा विद्यार्थियों को इंटरनेट एवं मोबाइल के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बच्चों को साइबर अपराधों जैसे आॅनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, ओटीपी साझा न करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक न करने के संबंध में जागरूक किया। इसके साथ ही छात्राओं एवं विद्यार्थियों को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों 1930, 1090, 181, 101, 112, 102 एवं 1098 की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति, साइबर अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। हेल्पलाइन नंबरों के सही उपयोग की प्रक्रिया भी विद्यार्थियों को सरल भाषा में समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है। विद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित विद्यार्थियों द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की गई। इस अवसर पर उ0नि0 वरुणरेश मिश्रा (मिशन शक्ति प्रभारी, आजमगढ़), उ0नि0 वकील सिंह (साइबर टीम, आजमगढ़), उ0नि0 नीरज गौड़ (साइबर प्रभारी, थाना सरायमीर), का0 सतेंद्र सिंह (साइबर टीम), का0 सर्वेश कुमार (मिशन शक्ति टीम), का0 सोनू गुप्ता (साइबर टीम, थाना सरायमीर) एवं म0का0 कल्पना सिंह (थाना सरायमीर) उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *