आजमगढ़ में ‘ऑपरेशन सड़क पर सूरूर’ अभियान, 45 लोगों का चालान
1 min read

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर पुलिस एक्ट के तहत सख्ती
आजमगढ़। जनपद में सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सड़क पर सूरूर’ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लोगों का चालान किया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। दिनांक 19 फरवरी 2026 को कोतवाली पुलिस टीम ने सड़क अथवा सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे कुल 45 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क य किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन अथवा धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि शहर में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रहे।
