Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बारातियों की कार ट्रक से टकराई; युवक की मौत, कई घायल

1 min read

आजमगढ़। जनपद में एक बार फिर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मऊ से सुल्तानपुर लौट रहे बारातियों की कार शनिवार तड़के अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। भीषण टक्कर में सुल्तानपुर निवासी 26 वर्षीय रजत मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग मऊ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस सुल्तानपुर लौट रहे थे। तड़के के समय अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों और तेज रफ्तार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *