Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : दबंगों ने महिलाओं को घर में घुस कर मारा पीटा, मामला पहुंचा एसपी दरबार

1 min read

 आजमगढ़। जनपद में दबंगो की दबंगई एक बार फिर देखने को मिली है जहां पर एक घर में घुस के दबंगों ने जमकर तांडव मचाया है इसके बाद कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ में मारपीट भी की गई है यह पूरा मामला जमीनी विवाद व पुरानी रंजीस से जुड़ा बताया जा रहा है। आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के बददोपुर के पास ग्राम सरफुद्दीनपुर की रहने वाली प्रार्थी आंचल सिंह पुत्री जनार्दन सिंह ने शहर कोतवाली में वह पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है उन्होंने बताया है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग जब घर पर कोई नहीं था तो अचानक दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे इसके बाद हम लोग दरवाजा खोले तो मारपीट पर उतारू होते हुए जमकर मारपीट की जिसके बाद हमारे कई परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटे आई हैं इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का भरोसा दिया है फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *