Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : नकली सोने के जेवर देकर महिला से ढाई लाख की ठगी

1 min read

आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकशब्जपुर (शुकलपुरा) गांव निवासी एक महिला को नकली सोने के जेवर देकर ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी करीब एक माह बाद होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार चकशब्जपुर गांव निवासी मालती देवी पत्नी सदानंद यादव किसी मुकदमे की तारीख पर जिला मुख्यालय गई थीं। वापसी के दौरान कैफियात ट्रेन में उनकी मुलाकात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कामरावां निवासी धर्मेंद्र पुत्र लालजीत से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने अपनी बहन की शादी में पैसों की जरूरत होने की बात कहकर महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिनों बाद आरोपी महिला के घर पहुंच गया और सोने के जेवर सस्ते दाम में देने का झांसा दिया। उसने नकली सोने के जेवर देकर महिला से ढाई लाख रुपये ले लिए और चला गया। करीब एक माह बाद जब महिला को जेवर नकली होने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर दीदारगंज थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *