Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : जमीन पर लोन को लेकर विवाद में जानलेवा हमले की घटना का खुलासा, दो अभियुक्ता गिरफ्तार

1 min read


आजमगढ़। जनपद के थाना मुबारकपुर क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले में जमीन पर लोन लेने के विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे की पाइप और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को सायं करीब छह बजे सुमन देवी पत्नी सत्यनारायण गोंड, निवासी मोहल्ला अलीनगर, अपनी सास से घर के बाहर बातचीत कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनकी देवरानी रूना देवी पत्नी विनोद गोंड जमीन पर लोन लेने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने एक राय होकर सुमन देवी, उनके पति सत्यनारायण गोंड तथा पुत्र सर्वजीत और अर्पित पर लाठी-डंडा, लोहे की पाइप एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सभी को गंभीर चोटें आईं तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0 74/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कमला सिंह यादव द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 1 मार्च 2026 को अलीनगर स्थित घर से रूना देवी पत्नी विनोद गोंड एवं मुस्कान उर्फ रोली पुत्री विनोद गोंड को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्ताओं की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे की पाइप एवं लकड़ी का डंडा बरामद कर कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमला सिंह यादव मय हमराह कर्मचारीगण शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *