Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : प्रताप किशन सिंह बने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट

1 min read

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दीवानी न्यायालय में की नियुक्ति, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

आजमगढ़। शहर के हीरापट्टी निवासी प्रताप किशन सिंह को दीवानी न्यायालय में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा की गई है। जिले में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट पद रिक्त होने के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

प्रताप किशन सिंह वर्ष 2022 में दीवानी न्यायालय से वरिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने न्यायालय में लगभग 36 वर्षों तक सेवा दी। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और सरल व्यवहार से अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के बीच विशेष पहचान बनाई।

उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही न्यायिक परिसर एवं अधिवक्ता समाज में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने इसे न्यायालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *