Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, धुनकपुरा अंडरपास के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया संदिग्ध

1 min read

आजमगढ़। जनपद के थाना अतरौलिया पुलिस ने अवैध असलहा रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल, वांछित अभियुक्तों की तलाश और अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर धुनकपुरा अंडरपास से ग्राम मंडोही अंडरपास के नीचे करीब 12:35 बजे घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बलवन्त चौहान (25) पुत्र रामस्वरुप चौहान निवासी जगदीशपुर, थाना अतरौलिया के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना अतरौलिया में मु0अ0सं0 79/26, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मायापति पाण्डेय, उपनिरीक्षक उमेश चन्द सहित कांस्टेबल राजकरन सोनकर, शिवानन्द चौधरी, राजू यादव एवं महेश सरोज शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *