Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ मे दो थानों की पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार 

1 min read

आजमगढ़। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और गोकशी में संलिप्त आरोपितों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दोनों घटनाओं में दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए हैं। आरोपितों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, चापड़, मोबाइल व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पहली मुठभेड़ थाना निजामाबाद क्षेत्र के नेवादा पुल के पास 4 मार्च की रात लगभग 10:25 बजे हुई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्धों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर व शातिर गोतस्कर मेराज घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी नासिर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। मौके से 0.315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल व 840 रुपये नकद बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट सहित 17 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इस संबंध में मु0अ0सं0 59/2026 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दूसरी मुठभेड़ थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम मुडियार स्थित शाहिदा सुल्ताना स्कूल के आगे पुलिया के पास 5 मार्च की तड़के करीब 2:15 बजे हुई। यह कार्रवाई ग्राम कौड़िया (कुंवर नदी) में प्रतिबंधित पशु अवशेष मिलने के मामले में की गई। पुलिस मुठभेड़ में मो. आमिर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ कुल तीन अभियुक्तों को दबोचा गया। मौके से 0.315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ में सुनियोजित तरीके से गोवंश पकड़कर अवैध वध व मांस बिक्री की बात स्वीकार की है। इस प्रकरण में मु0अ0सं0 75/26 धारा 3(5)/109(1)/351(3)/352 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *