Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : स्कॉर्पियो की चपेट में आने से ठेला व्यवसायी की हुई मौत

1 min read

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमतगढ़ कस्बे में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेला लगाकर छोले बेचने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 3 (जानकीपुरम) अजमतगढ़ निवासी हरेन्द्र सोनकर रोज की तरह ठेले पर छोले बेचकर घर लौट रहे थे। घटना 2 मार्च की रात करीब 10:21 बजे की बताई जा रही है। हरेन्द्र सोनकर अजमतगढ़ चौक की ओर से गोगा भीखी साव की तरफ आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोगा साव तिराहे से पहले वाहन संख्या UP70 HB 7888 स्कॉर्पियो का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरेन्द्र सोनकर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को उठाकर उपचार की कोशिश की, लेकिन टक्कर से आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र अमन सोनकर ने थाना जीयनपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो चालक भरत सिंह पुत्र रामविनय सिंह, निवासी ग्राम भटौली (इब्राहिमपुर), थाना जीयनपुर, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। अमन सोनकर ने पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अभियोग पंजीकृत करने का अनुरोध किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहन और चालक की तलाश एवं आगे की वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *