Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : जिलाधिकारी ने दी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं

1 min read

आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की भावना के साथ परंपरागत तरीके से मनाएं होली का पर्व-जिलाधिकारी

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपद वासियों को होली के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। होली की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में जनपद वासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी सद्भाव, प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जनपदवासी अपने परिजनों के साथ हंसी-खुशी एवं हर्षोल्लास के साथ होली के पावन पर्व को मनाएं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व एक-दूसरे के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना को बढ़ाने का त्योहार है। इस अवसर पर हम सभी अपने परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर खुशियाँ बांटें। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि परंपरागत तरीके से होली के पर्व को मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति क़ो जबरदस्ती रंग न लगाएं। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे कि किसी दूसरे की भावना आहत हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा तत्काल जिला प्रशासन के कण्ट्रोल रूम नम्बर 9454417172 पर अवगत कराएं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *