Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव, 2027 में आजमगढ़ की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी सपा

1 min read

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री Shivpal Singh Yadav रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। जनपद आगमन के दौरान उन्होंने सठियांव क्षेत्र स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करौली के आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar पर तीखा हमला बोला।

शिवपाल यादव ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी आजमगढ़ की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में Akhilesh Yadav के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है और आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी।

ओमप्रकाश राजभर द्वारा 22 फरवरी को आजमगढ़ में आयोजित रैली में किए गए दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि छोटे स्तर के लोगों के बयान का जवाब देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आज ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी की वजह से ही विधायक हैं और आने वाले चुनाव में उन्हें अपनी स्थिति का पता चल जाएगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इतनी ही मजबूत है तो सीधे ओमप्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बन जाएं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा का दावा करती है, लेकिन हाल की घटनाएं इस दावे की पोल खोल रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जीएसटी वसूली और बजट खर्च को लेकर भी उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की घोषणा तो हुई, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले में उन्होंने कहा कि शंकराचार्य पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है और उन्हें न्यायालय से राहत भी मिली है। उन्होंने भरोसा जताया कि न्यायालय से ही उन्हें न्याय मिलेगा। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के लोग उन्हें दो बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वह राज्यसभा जाने से ही संतुष्ट हो गए। गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। इसके लिए समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत कर 2027 में आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *