Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : धूमधाम से मनाया गया भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जन्मदिन व सुशील कुमार सिंह का होली मिलन समारोह 

1 min read

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जन्मदिन और होली मिलन समारोह रविवार को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम शहर के बेलईसा स्थित बाबा विश्वनाथ मैरेज हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सहजानंद राय के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान होली के पावन पर्व की खुशियां भी साझा की गईं और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, अमित तिवारी और संगीता तिवारी द्वारा किया गया। सुशील कुमार सिंह ने कहा कि होली मिलन का यह पावन अवसर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। रंगों का यह पर्व हमें सभी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे वातावरण में होली के रंगों के साथ जन्मदिन की खुशियां भी छाई रहीं। इस अवसर पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद संगीता आजाद, जयप्रकाश निषाद, संतोष सिंह, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, संतोष यादव, बलवंत यादव, अजय सिंह, प्रवीण सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *