Latest News

The News Complete in Website

Shivpal Singh Yadav ने आजमगढ़ में दंगल का किया शुभारंभ

1 min read

धरवारा गांव में स्व. मोहित यादव पहलवान की स्मृति में आयोजित हुआ विराट कुश्ती दंगल

ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजन अहम, सपा नेताओं व सैकड़ों दर्शकों की रही मौजूदगी

आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र के धरवारा गांव में रविवार को स्वर्गीय मोहित यादव पहलवान की स्मृति में विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के महासचिव Shivpal Singh Yadav ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।

दंगल के उद्घाटन मुकाबले में हाथरस के रामेश्वर पहलवान और गाजीपुर के रितेश पहलवान का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का आगाज किया गया। इस अवसर पर Durga Prasad Yadav, Akhilesh Yadav, Sangram Yadav, Pooja Saroj, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव और नंदकिशोर यादव ने भी पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Shivpal Singh Yadav ने कहा कि पहले गांव-गांव में दंगल और पहलवानी की समृद्ध परंपरा हुआ करती थी। पहलवानी एक कठिन और मेहनत वाला खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि Mulayam Singh Yadav स्वयं बहुत अच्छे पहलवान थे और वे इस तरह की प्रतियोगिताओं तथा ग्रामीण खेलों को विशेष महत्व देते थे। जब-जब उनकी सरकार रही, तब किसानों और मजदूरों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया।

इस दौरान उन्होंने Bharatiya Janata Party पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार कोई नया काम नहीं कर रही है और झूठ बोलकर देश और प्रदेश को लूट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी बढ़ गई है, जिसे जनता भी देख रही है।

दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली के अनिल पहलवान, मिर्जापुर के रामेश्वर पहलवान, भारत केसरी अमित पहलवान, लखनऊ की संगीता पहलवान, मऊ के मोनू पहलवान और गोरखपुर के आकाश पहलवान सहित मिर्जापुर, सोनभद्र समेत कई जिलों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के आयोजक रमाशंकर पहलवान ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता और गांव के लोगों के सहयोग से ही इस तरह के कार्यक्रम सफल हो पाते हैं।

इस अवसर पर मुबारकपुर विधायक Akhilesh Yadav, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करैली, ग्राम प्रधान मुलायम यादव, ईश्वर चंद्र यादव, चीगारू यादव, डब्बू यादव, नन्हकू यादव, अजित यादव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *