Latest News

The News Complete in Website

जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ में मनाया गया “राष्ट्रीय महिला दिवस”

1 min read

महिलाओं की स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए पूर्णत समर्पित है जिला महिला चिकित्सालय

आजमगढ़। जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ में कल देर सायं एक आकर्षक एवं भव्य सम्मान समारोह मनाया गया, जिसकी मुख्य अतिथि मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या रही। डॉ0 प्रियंका मौर्या ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग लैंगिक समानता का है, जो परिवार, समाज और राष्ट्र लैंगिक असमानता को जितने ही ईमानदारी के साथ समय बद्ध तरीके से समाप्त कर जाता है, वह समाज उतना ही उत्कृष्ट प्रगति करता है। हमारे समाज में लगातार सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आज जरूरत है कि हम सभी मिलकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह संकल्प लेने की कि हम समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता को समाप्त करने के लिए तथा हर महिला को समानता और न्याय न सिर्फ शब्दों में बल्कि संवैधानिक, व्यावहारिक आर्थिक और सामाजिक रूप से भी प्रदान करने के लिए प्रयास करें।

डॉ विनय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान समारोह में जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत 110 महिला चिकित्सक, चिकित्सक कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य सिक्योरिटी स्टाफ का सम्मान मुख्य अतिथि एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सभी प्रतिभागी ने यह संकल्प लिया कि जिला महिला चिकित्सालय में आए प्रत्येक मरीज के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करते रहेंगे। मुख्य अतिथि डॉ0 प्रियंका मौर्या ने सभी चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी एवं सफाई कर्मियों के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिला चिकित्सालय दिन-प्रतिदिन अच्छी सेवाएं प्रदान कर रहा है, सभी लोग इसके लिए बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं। सम्मान समारोह के पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फूलों की होली खेली गई और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम बहुत ही सुरुचि पूर्ण एवं उत्साहवर्धक रहा। प्रतिभाग करने वालों में मुख्य रूप से डॉ0 रश्मि सिंह, डॉक्टर श्वेता राय, डॉक्टर नमिता चंद्रा, डॉ अशोक कुमार, डा० श्रेष्ठा अग्रवाल, डज्ञ० नेहा श्रीवास्तव, डा० जस्नीम, सत्यभामा यादव, शकुंतला यादव, श्वेता राय, स्मिता राय, सोनी यादव, ममता यादव, प्रियंका यादव, अनिता मौर्या, अनिल यादव, अनुज दुबे, अमित गुप्ता, पंकज सिंह, मनोज, सुनील, सपना, अंशिका सहीत सौ से ज्यादा प्रतीभागी थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *