Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में दो हत्या के मामलों में 15 दोषियों को उम्रकैद की सजा दिलाने वाले 7 पुलिसकर्मी किये गए सम्मानित

1 min read

आजमगढ़। जिले में दो अलग-अलग हत्या मामलों में कुल 15 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सात पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पहला मामला थाना मुबारकपुर में दर्ज वर्ष 2002 के हत्या के मुकदमे से जुड़ा है। इस मामले में अदालत ने अफजाल, अलाउद्दीन, दिलशाद, वसीम अहमद, हुसैन अहमद, मु. अय्यूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मु. याकूब, अली जहीर और इरशाद अहमद समेत कुल 11 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर ₹66,500 का अर्थदंड भी लगाया गया है। वहीं दूसरा मामला थाना मेहनाजपुर में दर्ज वर्ष 2014 के हत्या और एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे से संबंधित है। इस मामले में अदालत ने रोहित उर्फ कमलेश कुमार, सरजू राम और डम्पी सिंह उर्फ तेज प्रताप सिंह को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही रोहित और सरजू राम पर ₹25,000-₹25,000 तथा डम्पी सिंह पर ₹50,000 का अर्थदंड लगाया गया है। इन दोनों मामलों में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मुख्य आरक्षी गजानन सरोज, मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी ओम प्रकाश यादव, आरक्षी इमरान अंसारी, आरक्षी कुलदीप पटेल, आरक्षी श्री प्रकाश यादव और आरक्षी तरुण पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सम्मानित पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह भी मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *