Latest News

The News Complete in Website

इडी और आईटी का एक्शन, पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता समेत पांच कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

1 min read

बांदा। बांदा जिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के पांच बड़े कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और कथित काले धन के लेनदेन से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मौरंग कारोबारी सीरजध्वज सिंह और उनके भाई, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह व भाजपा नेता दिलीप सिंह से जुड़े दफ्तर व प्रतिष्ठान कार्रवाई के मुख्य केंद्र हैं। जांच एजेंसियों की टीम उनके कार्यालयों पर वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाल रही है। शहर के आधा दर्जन से अधिक बड़े कारोबारी, बिजली ठेकेदार और मौरंग कारोबार से जुड़े लोग भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। इस कार्रवाई में बाहरी जिलों से आई अधिकारियों की विशेष टीम शामिल है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *