Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ पुलिस ने आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान

1 min read

आजमगढ़। जन शिकायतों के निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। शासन द्वारा संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर फरवरी माह की रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ पुलिस को यह उपलब्धि मिली है। शासन स्तर पर आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाती है और प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक माह रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें शिकायतों के समय से निस्तारण, की गई कार्रवाई और फरियादियों से प्राप्त फीडबैक को आधार बनाया जाता है। फरवरी माह में आजमगढ़ पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए पोर्टल पर आख्या फीड की गई, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश स्तर की रैंकिंग में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि जनपद के सभी 23 थानों को भी इस रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। जनपद एवं थानों की रैंकिंग का निर्धारण फरियादियों द्वारा दिए गए फीडबैक और शिकायतों के निस्तारण के आधार पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया जाता है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और मार्गदर्शन में आजमगढ़ पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से आम जनता और फरियादियों में पुलिस के प्रति विश्वास और संतुष्टि की भावना में भी वृद्धि हुई है। इस उपलब्धि पर उच्च अधिकारियों द्वारा भी पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना की गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *