Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को किया सकुशल बरामद

1 min read

मुबारकपुर थाने में दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस व मुखबिर की मदद से की कार्रवाई

आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र से घर से गई दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में 9 मार्च 2026 को वादी की सूचना पर मुबारकपुर थाने में मु0अ0सं0 91/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नौशाद अहमद द्वारा की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपहृत एवं गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान तथा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। विवेचक उपनिरीक्षक नौशाद अहमद ने सर्विलांस सेल की सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों बालिकाओं को वाराणसी कमिश्नरेट के थाना मण्डुवाडीह क्षेत्र के पास स्थित एक स्टैण्ड से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नौशाद अहमद और महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह शामिल रहीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *