Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद में कुल 553 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त की धनराशि 01 लाख का किया गया प्रेषण

1 min read

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण हेतु 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ₹9,00 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में मुख्य राजस्व अधिकारी/पीडी डूडा संजीव ओझा,परियोजना अधिकारी डूडा/ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय चावला के उपस्थिति में भव्यता के साथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ने देखा व सुना। लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त की धनराशि का प्रेषण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में उपर्युक्त द्वारा 553 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। हर व्यक्ति का होता है एक सपना, उसके पास घर हो अपना…। एक साथ 90,000 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त वितरण के अवसर पर

मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हृदय से बधाई दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के 90 हजार लाभार्थी परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) से लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना से जुड़े जिन लाभार्थियों के खातों में आज प्रथम किस्त हस्तांतरित की गई है, उन्हें मैं हृदय से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जब अच्छी सरकारें आती हैं, तो वे अच्छी सोच के साथ लोगों को सुविधाओं से संपन्न करती हैं। पहली बार स्ट्रीट वेंडर्स को भी पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। हर जरूरतमंद को आवास की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। जब लोगों ने स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाया, तो अनेक प्रकार की बीमारियां स्वतः दूर हुईं। सरकार ने माफिया को दूर किया, आपने गंदगी को दूर किया। उत्तर प्रदेश आज तेजी से आगे बढ़ गया, यही परिवर्तन का आधार है।

मुख्य राजस्व अधिकारी/पीडी डूडा संजीव ओझा ने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 लागू किया गया है। योजनान्तर्गत दुर्बल आय वर्ग/ निम्र आय वर्ग / मध्यम आय वर्ग श्रेणी के शहरी गरीब एवं मध्य वर्गीय परिवारों को शहरी क्षेत्रों में किफायती दरों पर आवास निर्माण/क्रय व किराये पर लेने हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को 04 घटकों में विभाजित किया गया है, जो निम्नवत है-1. लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी)। 2. भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी)। 3. अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग (एआरएच)। 4. ब्याज सब्सिडी योजना (आईएसएस)।

इस योजना के अंतर्गत ढाई लाख रुपए की अनुदान प्रथम किस्त 01 लाख , द्वितीय किस्त 01 लाख, तृतीय किश्त 50 हजार के रूप में प्रदान किया जाता है।

उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि राज्य सरकार द्वारा आवासों को त्वरित गति से पूर्ण कराये जाने के उद्देश्य से 12 माह या उससे कम समय में आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थी को पुरस्कार स्वरूप ₹10000 की अतिरिक्त धनराशि दी जाती है।

परियोजना अधिकारी डूडा/ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय चावला ने बताया कि आज जनपद के सभी निकायों में स्वीकृत 2914 में पूर्व में प्राप्त 2304 लाभार्थियों तथा आज अवशेष 553 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त की धनराशि 01-01 लाख प्रेषण किया गया।

कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, समस्त निकायों के अधिशाषी अधिकारी व सैकड़ो लाभार्थी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *