Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ गैस एजेंसियों का किया आकस्मिक निरीक्षण

1 min read

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के साथ थाना रानी की सराय क्षेत्रान्तर्गत तुषार गैस एजेंसी, नीबी तथा थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत के.टी. गैस एजेंसी, हलुवाडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गैस सिलिंडर के भंडारण, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जांच की गई तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध व सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी के मालिकों क़ो यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। इसके साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *