Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

1 min read

आजमगढ़: जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा खास बाजार में एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा खास बाजार निवासी सुनीता (28 वर्ष), पत्नी अजय विश्वकर्मा, ने शुक्रवार को लगभग सुबह 10 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।

परिजनों के अनुसार, पति अजय विश्वकर्मा ने पत्नी को फांसी के फंदे से उतारकर तत्काल एक निजी अस्पताल मुकर्रम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पति ने अपने ससुराल पक्ष, जो कि गददीपुर गांव (थाना कंधरापुर) में स्थित है, को दी। इसके बाद मृतका के चचेरे भाई ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर मामले की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *