Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, तमसा नदी में मिला शव; दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, परिजनों ने एसपी से निष्पक्ष जांच व दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

1 min read

आजमगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव में 17 वर्षीय छात्रा शिवांगी प्रजापति की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्रा का शव तमसा नदी में मिलने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, 15 मार्च की शाम शिवांगी अचानक घर से लापता हो गई थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और नामजद तहरीर देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए केवल गुमशुदगी दर्ज की। परिवार का कहना है कि यदि पुलिस शुरुआत से सक्रिय होती, तो उनकी बेटी की जान बचाई जा सकती थी। दो दिन बाद 17 मार्च को छात्रा का शव तमसा नदी में मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। परिजनों का दावा है कि शव की स्थिति संदिग्ध थी, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका और गहरा गई है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल की जांच की, जिसमें आपत्तिजनक चैट सामने आई, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से मुलाकात कर दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने, शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई और गंभीर जांच का आश्वासन दिया है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश है। लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजनों और ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *