Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : संदिग्ध पशु के अवशेष मिलने से मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

1 min read

आजमगढ़। जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पशु वध का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। ग्राम हिलालपुर (सिधौना) निवासी तेज प्रताप सिंह, जो विश्व हिन्दू महासंघ युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को सुबह करीब 8 बजे तेज प्रताप सिंह को उनकी टीम के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम झिझपुर सरैया के सिवान में पोखरे के किनारे किसी पशु का क्रूरता पूर्वक वध किया गया है। सूचना मिलते ही वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पहले से ही पुलिस बल मौजूद था। मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा मांस के अवशेष का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। तेज प्रताप सिंह ने आशंका जताई है कि बरामद मांस गौवंश का हो सकता है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटना पहली बार सामने आई है, जिससे लोग स्तब्ध हैं। प्रार्थी ने पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

इस बावत क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे ने बताया कि थाना मेंहनाजपुर क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामद होने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मेंहनाजपुर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में थाना मेंहनाजपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *