Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : किसानों से किए वादे कब होंगे पूरे-धर्मेंद्र यादव

1 min read

किसानों के मुद्दे पर सपा सांसद ने सरकार को घेरा, स्वामीनाथन आयोग लागू करने की मांग
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने देश के किसानों की स्थिति और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि किसानों से किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। अपने संबोधन में धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की कृषि मंत्री ने अपने बयान में कहा है कि लगभग 75 हजार किसानों की आय दोगुनी या उससे अधिक बढ़ी है, लेकिन यह आंकड़ा देश की वास्तविक स्थिति को नहीं दशार्ता। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश में करीब 60 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं, ऐसे में इतने सीमित संख्या के किसानों की आय बढ़ने का दावा वास्तविकता से परे है। उन्होंने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि उस समय सरकार बनाने के लिए किसानों से वादा किया गया था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा।
धर्मेंद्र यादव ने सरकार से सीधा सवाल करते हुए कहा कि आखिर किसानों को उस समय गुमराह क्यों किया गया और अब तक आयोग की सिफारिशों को लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि आज देश का किसान हताश, उदास और परेशान है तथा कई जगहों पर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। इसके बावजूद सरकार केवल भाषणों तक सीमित है। अंत में उन्होंने कहा कि देश का किसान यह जानना चाहता है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को आखिर कब लागू किया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *