आजमगढ़ : इंस्टाग्राम शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read

आज़मगढ़। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी शॉपिंग पेज बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों अवन राजभर और प्रियांशू यादव को गिरफ्तार किया है। गुजरात की एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोलबाजबहादुर से दोनों को पकड़ा। आरोपी फर्जी पेज बनाकर सस्ते सामान का लालच देते थे और क्यूआर कोड से एडवांस पेमेंट लेकर ठगी करते थे। देशभर में इनके खिलाफ 27 शिकायतें दर्ज हैं और ठगी के लिए 13 बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, एटीएम कार्ड, सिम, बैंक पासबुक और डमी पार्सल सहित कई सामान बरामद किए हैं। मामले में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
