Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में निकाह से पहले हंगामा, बिना दुल्हन लौट गई बारात

1 min read

पिता की असहमति पर अड़ा परिवार, डायल 112 पुलिस पहुंची; समझौते के प्रयास रहे बेनतीजा

आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के दुबसरा गांव में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब गोरखपुर से आई एक बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। मामला उस समय बिगड़ गया, जब लड़की के पिता ने निकाह का विरोध करते हुए साफ तौर पर अपनी असहमति जता दी। जानकारी के अनुसार, उरुआ, जनपद गोरखपुर निवासी मुन्ना नट पुत्र जहीरुद्दीन का लड़की के परिवार से पहले से रिश्तेदारी का संबंध था। इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच शादी की बात चल रही थी। जहां लड़की की मां इस रिश्ते के लिए राजी थी, वहीं पिता इसके खिलाफ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिन में मुन्ना नट बारात लेकर दुबसरा गांव पहुंच गया और निकाह की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। इसी बीच लड़की का पिता मौके पर पहुंच गया और उसने निकाह का कड़ा विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। स्थिति की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे, लड़की के पिता तथा उसके चाचा को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन लड़की का पिता शादी के विरोध पर अड़ा रहा। उसने स्पष्ट कहा कि वह इस निकाह के लिए तैयार नहीं है और आगे की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकता। आखिरकार, कोई समाधान न निकलने पर बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *