Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: वायरल स्टंट वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, थार वाहन सीज

1 min read

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्टंट वीडियो को गंभीरता से लेते हुए थाना कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो में एक व्यक्ति थार वाहन के ऊपर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा था, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन और जनसुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था।मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की, जिसके बाद संबंधित थार वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर लिया गया। वाहन को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। इसके साथ ही स्टंट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *