Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या का आरोपी बना भाजपा जिला मंत्री, परिजनों और स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

1 min read

आजमगढ़। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद एक विवाद सामने आया है। आजमगढ़ कार्यकारिणी में एक ऐसे व्यक्ति को जिला मंत्री बनाए जाने का मामला चर्चा में है, जिस पर पूर्व में हत्या का आरोप लग चुका है। जानकारी के अनुसार, लालचंद यादव नामक व्यक्ति पर वर्ष 2020 में प्रधानी चुनाव के दौरान ओमकार दुबे की हत्या का आरोप लगा था। इस घटना को लेकर महाराजगंज थाने में कुल 19 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें लालचंद यादव का भी नाम शामिल था। हाल ही में भाजपा की जिला कार्यकारिणी और जिला समिति की घोषणा की गई, जिसमें 31 पदाधिकारियों को शामिल किया गया। इसी सूची में लालचंद यादव को भी जिला मंत्री का दायित्व दिया गया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। ओमकार दुबे, जो उस समय भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे, उनके भाई नागेंद्र दुबे ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी हमेशा कानून व्यवस्था और अनुशासन की बात करती रही है। ऐसे में आपराधिक आरोपों से घिरे व्यक्ति को जिम्मेदारी देना बेहद दुखद है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए ऐसे व्यक्ति को पद से हटाया जाए और उचित कार्रवाई की जाए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और पार्टी की छवि को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *