Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : खेल-खेल में बच्चे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलसा

1 min read

आजमगढ़। जनपद के कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेल के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, प्रार्थिनी अन्जूम पत्नी स्वर्गीय इकबाल, जो मूल रूप से निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव की निवासी हैं और वर्तमान में धर्मोनाला क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही हैं। पुलिस को दी तहरीर में अन्जूम ने बताया कि दिनांक 02 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे उनका 8 वर्षीय बेटा इशान घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में उसका मोहल्ले के ही एक अन्य बालक आजम (पुत्र नशीम खां, निवासी मोहल्ला अइनिया, थाना कोतवाली) से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद आजम ने इशान पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाई और घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके बेटे को जान से मारने की नीयत से यह कृत्य किया गया। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव द्वारा एफआईआर को सीसीटीएनएस प्रणाली पर पंजीकृत किए जाने की पुष्टि की गई है। मामले की जांच जारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *