आजमगढ़ में पीपिंग सेरेमनी: शशिमौली पांडे बने पुलिस उपाधीक्षक, अधिकारियों ने स्टार लगाकर किया सम्मानित
1 min read
आजमगढ़। जनपद में आयोजित एक गरिमामय पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान मुबारकपुर के प्रभारी निरीक्षक शशिमौली पांडे को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत होने पर औपचारिक रूप से स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक), चिराग जैन, मधुबन कुमार सिंह एवं विवेक त्रिपाठी ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया और पदोन्नति पर हार्दिक बधाई दी। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिणाम बताते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करते रहेंगे। पीपिंग सेरेमनी के इस अवसर पर पूरे पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल रहा।
